Tuesday, October 3, 2023

किन पंक्तियों से ज्ञात होता है कि आज मनुष्य प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य की अनुभूति से वंचित है?
0 (0)

निम्नलिखित पंक्तियों से ज्ञात होता है कि आज मनुष्य प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य की अनुभूति से वंचित है…

कल मैंने जाना कि वसंत आया
और यह कैलेंडर से मालूम था
अमुक दिन अमुक वार मदन महीने की होवेगी पंचमी
दफ्तर में छुट्टी थी, यह था प्रमाण
और कविताएं पढ़ते रहने से यह पता था
कि दहर-दहर दहकेंगे कहीं ढाक के जंगल

इन पंक्तियों ज्ञात होता है कि कवि को वसंत के आगमन का पता कैलेंडर से चला था, यानि वह प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य की अनुभूति से वंचित था।

 

पाठ के बारे में…

इस पाठ में ‘वसंत आया’ और ‘तोड़ो’ ये दो कवितायें ‘रघुवीर सहाय’ ने दो कवितायें प्रस्तुत की हैं।

‘वसंत आया’ कविता में वसंत ऋतु के आगमन और उसके सौंदर्य का वर्णन किया है। कवि को अचानक पता चलता है कि वसंत ऋतु का आगमन हो गया है, जब उसे मौसम मे परिवर्तन होता है। वो अपने घर जाकर इसकी पुष्टि भी कर लेता था।

‘तोड़ो’ कविता के माध्यम से कवि ने एक प्रतीकात्मक कविता प्रस्तुत की है। कवि का कहना है कि सृजन हेतु भूमि को तैयार करने के लिए चट्टानें, ऊस और बंजर को तोड़ना पड़ता है। तभी खेतों में फसल लहराती है। उसी प्रकार अपने अपने मन में नवीन विचारों के सृजन के लिए पुराने और बंजर विचारों को त्यागना और तोड़ना पड़ता है, सभी नवीनता का सृजन होगा।

रघुवीर सहाय हिंदी साहित्य के एक जाने-माने हस्ताक्षर रहे हैं। जिनका जन्म 1929 में लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर थे।

उनकी प्रमुख काव्य कृतियों में ‘सीढ़ियों पर धूप में’, ‘हंसो-हंसो जल्दी हंसो’, ‘लोग भूल गए हैं’, ‘आत्महत्या के विरुद्ध’ आदि के नाम प्रमुख हैं। रघुवीर सहाय रचनावली नाम से प्रकाशित हुई छह खंडों के काव्य संग्रह में उनकी सभी रचनाओं को संकलित किया गया है। वह साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। सन् 1990 में उनका निधन हो गया था।

 

संदर्भ पाठ :

रघुवीर सहाय – वसंत आया/तोड़ो (कक्षा – 12, पाठ – 6, अंतरा)

 

इस पाठ के अन्य प्रश्न उत्तर…

‘आधे-आधे गाने’ के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

यह झूठे बंधन टूटें, तो धरती को हम जानें। यहाँ पर झूठे बंधनों और धरती को जानने से क्या अभिप्राय है?

कविता का आरंभ ‘तोड़ो तोड़ो तोड़ो’ से हुआ है और अंत ‘गोड़ो गोड़ो गोड़ो’ से हुआ। विचार कीजिए कि कवि ने ऐसा क्यों किया?

भाव स्पष्ट कीजिए। मिट्टी में रस होगा ही, जब वह पोसेगी बीज को, हम उसको क्या कर डालें इस अपने मन की खीज को, गोड़ो गोड़ो गोड़ो

पत्थर’ और ‘चट्टान’ किसके प्रतीक है?

‘वसंत आया’ कविता में कवि की चिंता क्या है?

प्रकृति मनुष्य की सहचली है’ इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए आज के संदर्भ में इस कथन की वास्तविकता पर प्रकाश डालिए।

अलंकार बताइए। (क) बड़े-बड़े पिपराए पत्ते। (क) कोई छह बजे सुबह जैसे गर्म पानी से नहाई हो। (ग) खिली हुई हवा आई, फिरकी सी आई चली गई। (घ) कि दहर-दहर दहकेंगे कहीं ढाक के जंगल।

कोई छह बजे सुबह जैसे गर्म पानी से नहाई हो, जैसे गरम पानी से नहाई हो, खिली हुई हवा आई, फिरकी सी आई, फिर चली गई। पंक्ति में भाव स्पष्ट कीजिए।

बसंत आगमन की सूचना कवि को कैसे मिली?

 

हमारी सहयोगी वेबसाइटें..

mindpathshala.com

miniwebsansar.com

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here