शैक्षिक भ्रमण का वर्णन करते हुए मित्र को पत्र इस प्रकार होगा :
दिनाँक : 22 अक्टूबर 2022
प्रिय दोस्त अंशुल,
पिछले दिनों 10 अक्टूबर को हमारे विद्यालय की तरफ से एक शैक्षिक भ्रमण हुआ था। यह भ्रमण हमारी कक्षा 10 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए था। दोनों कक्षाओं से कुल 150 छात्र-छात्राएं थे। हमारे साथ 6 शिक्षक भी थे। हमारे शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य यह था कि वस्तुएं कैसे बनाई जाती हैं। इसीलिए हमारे पूरे दल को हमारे शहर में स्थिथ एक मोबाइल बनाने वाली फैक्ट्री में ले जाया गया।
मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हमें सारी प्रक्रिया समझने का अवसर मिला। हमने अपनी आँखों से देखा कि मोबाइल कैसे बनाए जाते हैं। उनके छोटे-छोटे पार्ट्स कैसे असेंबल किए जाते हैं तथा सबको जोड़कर मोबाइल का रूप कैसे दिया जाता है।
मोबाइल जो आज हमारे जीवन का एक अहम् उपकरण बन गया है, उसे यूं बनते देखकर बेहद रोमांच का अनुभव हुआ। ये जानकारी बेहद उपयोगी थी। अगली बार हमारा शैक्षिक भ्रमण एक ऐतिहासिक स्थल पर होगा। जहां हमें उस धरोहर स्थल के बारे में सारी जानकारी बताई जाएगी।
तुम्हारा मित्र
बृजेश
इन प्रश्नों को भी देखें…
सौ मीटर दौड़ प्रतियागिता में प्रथम पुरुस्कार मिले पर मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
अपने स्कूल में हुए नाटक के बारे में बताते हुए अपने मित्र / सहेली को पत्र लिखें।
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..