समहाउ इंप्रॉपर’ इस वाक्यांश के माध्यम से यशोधर बाबू के व्यक्तित्व की अनिश्चितता और अनिर्णय स्थिति का पता चलता है। यह वाक्यांश उनके मानसिक द्वंद्व को दर्शाता है। यशोधर बाबू अपनी आदर्शों और परंपराओं पर चलने वाले व्यक्ति थे। वह समाज में हो रहे बदलावों को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर पाते और अपनी पुरानी परंपराओं से ही जुड़े रहना चाहते हैं।
उनकी संतान और उनकी पत्नी नए जमाने की सोच रखती है। उनके ऑफिस के सहयोगी भी हो रहे परिवर्तनों के प्रति सहज हैं। लेकिन यशोधर बाबू परिवर्तनों के प्रति सहज नहीं है। वह हमेशा अनिश्चितता और उहापोह की स्थिति में रहते हैं। जब वह किसी भी बदलाव वाली घटना के विषय में सुनते या देखते हैं तो ‘समहाउ इंप्रापर’कहकर अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हैं। इस तरह वह अपने मानसिक द्वंद्व और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाते हैं।
‘समहाउ इंप्रापर’ वाक्यांश के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि नए जमाने के लिए यशोधर बाबू ‘समहाउ इंप्रापर’ हो गए हैं अर्थात उनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। यही कहानी का मूल कथ्य है और यही नई तथा पुरानी पीढ़ी के बीच के अंतर को स्पष्ट करता है।
पाठ के बारे में…
‘सिल्वर वेडिंग’ पाठ जोकि ‘मनोहर श्याम जोशी’ द्वारा लिखा गया है। इस पाठ के माध्यम से लेखक ने दो पीढ़ियों के बीच विचारों के टकराव को लेकर संघर्ष विचारों के टकराव के संघर्ष के बारे में वर्णन किया है। कहानी के मुख्य पात्र यशोधर बाबू पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि उनकी संताने नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। दोनों पीढ़ियां अपने हिसाब से जीना चाहती हैं।
पाठ संदर्भ
सिल्वर वेडिंग – मनोहर श्याम जोशी (कक्षा – 12, पाठ – 1, वितान)
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
पाठ में ‘जो हुआ होगा’ वाक्य की आप कितनी अर्थ/छवियां खोज सकते/सकती हैं?
यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ दल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं ऐसा क्यों?
1 thought on “समहाउ इंप्रॉपर’ वाक्यांश का प्रयोग यशोधर बाबू लगभग हर वाक्य के प्रारंभ में तकिया कलाम की तरह करते हैं। इस वाक्यांश का उनके व्यक्तित्व और कहानी के कथ्य से क्या संबंध बनता है?<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-19261c34d2520' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='3454' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”