पाठ में ‘जो हुआ होगा’ वाक्य की आप कितनी अर्थ/छवियां खोज सकते/सकती हैं?


Updated on:

पाठ में ‘जो हुआ होगा’ वाक्य की निम्नलिखित अर्थ छवियां हो सकती हैं।
जब यशोधर बाबूअपने गुरु समान मित्र किशन दा की मृत्यु का कारण उनके जाति भाई से पूछते हैं, उनके भाई ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘जो हुआ होगा’ यानी उन्हें कुछ पता नहीं। इस बात के निम्नलिखित अर्थ छवियां हो सकते हैं।
जो लोग अकेले होते हैं यानी जिन के बीवी बच्चे नहीं होते वह लोग अकेलेपन के कारण बीमार होकर उनकी मृत्यु हो जाती है।
जो एक बार जाता है वो वापस फिर लौटकर नही आता।
इसमें जीवन के प्रति निराशा का भाव भी दिखाई देता है।
इसमे एकाकी जीवन जीने वाले व्यक्ति की नियति भी पता चलती है।

पाठ के बारे में…
‘सिल्वर वेडिंग’ पाठ जोकि ‘मनोहर श्याम जोशी’ द्वारा लिखा गया है। इस पाठ के माध्यम से लेखक ने दो पीढ़ियों के बीच विचारों के टकराव को लेकर संघर्ष विचारों के टकराव के संघर्ष के बारे में वर्णन किया है। कहानी के मुख्य पात्र यशोधर बाबू पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि उनकी संताने नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। दोनों पीढ़ियां अपने हिसाब से जीना चाहती हैं।

पाठ संदर्भ
सिल्वर वेडिंग – मनोहर श्याम जोशी (कक्षा – 12, पाठ – 1, वितान)

 

हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :

यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ दल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं ऐसा क्यों?

निम्नलिखित में से किसे आप कहानी की मूल संवेदना कहेंगे/कहेंगी और क्यों ? (क) हाशिए पर धकेले जाते मानवीय मूल्य (ख) पीढ़ी का अंतराल (ग) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment