निम्नलिखित शब्दों के शब्द युग्म इस प्रकार होंगे…
i) तोड : तोड़-फोड़
ii) काम : काम-धाम
iii) जाना : जाना-माना
iv) आकाश : आकाश-पाताल
शब्द युग्म क्या हैं?
शब्द युग्म से तात्पर्य उन शब्दों से होता है जो एक दूसरे के पूरक शब्दों के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। शब्द युग्म में अक्सर एक शब्द सार्थक शब्द होता है और दूसरा निरर्थक शब्द होता है, लेकिन वह निरर्थक शब्द सार्थक शब्द के साथ शब्द युग में इसलिए प्रयुक्त किया जाता है, क्योंकि वह शब्द को एक अलग प्रभाव प्रदान करता है। शब्द युग्म के सभी शब्द निरर्थक हों, ऐसा आवश्यक नहीं है।
जैसे दिए गए सभी शब्दों में तोड़-फोड़ दोनों शब्द सार्थक शब्द हैं।
काम-धाम में काम सार्थक शब्द है, जबकि धाम निरर्थक शब्द है।
जाना-माना दोनों सार्थक शब्द हैं।
आकाश-पाताल में दोनों सार्थक शब्द है।
ये प्रश्न भी देखें…
द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन से बने दो-दो शब्द लिखिए ।
निम्नलिखित शब्दों के संधि विच्छेद करें। (क) रागानल (ख) भावार्थ (ङ) मूल्यांकन (घ) पीतांबर