Tuesday, October 3, 2023

आपके क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर एक भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के बारे अपने मित्र से हुई बातचीत को संवाद लेखन के रूप में लिखिए।
0 (0)

आपके क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर एक भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के बारे अपने मित्र से हुई बातचीत का संवाद लेखन इस प्रकार होगा :
दुर्गा पूजा के आयोजन पर दो दोस्तों अतुल एवं अंशुल में संवाद हो रहा है।

अतुल : दोस्त अंशुल, तुम जानते हो कि हमारी कॉलोनी में दुर्गा पूजा के अवसर पर विशाल भव्य आयोजन किया गया था। तुम नहीं थे, नहीं तो तुमको भी देखने के लिए बुलाता।
अंशुल : हाँ यार, मैं अपनी नानी के घर गया था, नहीं तो मैं जरूर आता। तुम तुम विस्तार से बताओ। दुर्गा पूजा के आयोजन पर क्या-क्या हुआ?
अतुल : हमारे क्षेत्र में माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा की स्थापना हमारी के पार्क के मैदान में की गई थी। रोज 9 दिनों तक माँ दुर्गा की मूर्ति पूजा-आराधना होती और रात में गुजराती नृत्य गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया जाता था।
अंशुल : अच्छा।
अतुल : हमारे कालोनी की दुर्गा पूजा में सभी राज्यों मिश्रित संस्कृति को मिलाकर आयोजन किया गया था। यानि अलग-अलग राज्यों में जिस तरह दुर्गा पूजा की जाती सभी राज्यों की संस्कृति का मिश्रित रूप लिया गया। हमने बंगाली संस्कृति के दुर्गा पूजा और गुजराती संस्कृति गरबा, डांडिया नृत्य का को मिलाया गया। उसके अलावा उत्तर भारतीय शैली को मिलाया।
अंशुल : यह तो बहुत ही रोचक बात है। मैंने इस अनोखे आयोजन को नहीं देख पाया इसका मुझे अफसोस है। यह मिश्रित संस्कृति का आयोजन देखना बड़ा ही रोमांचक अनुभव होता।
अतुल : कोई बात नही, अगले वर्ष इससे भी अधिक विशाल स्तर पर हमारी कॉलोनी में दुर्गापूजा का आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है। तब तुम बार तुम जरूर आना।
अंशुल : हाँ, मैं जरूर आऊंगा।

 

ये प्रश्न-उत्तर भी देखें…

आप और आपका मित्र दोनों सड़क पार करके बाजार जाना चाहते थे, परंतु कुछ मोटर साइकिल सवार लाल बत्ती की परवाह न करके जा रहे थे। इससे पैदल यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस संबंध में आपके मित्र के साथ जो बातचीत हुई उसे संवाद रूप में लिखिए।

बाहर के खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए कितने हानिकारक है इस विषय पर दो औरतों के मध्य हुए वार्तालाप को संवाद के रूप मे लिखिए?

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here