मनुष्य को प्रकृति किस रूप में आंदोलित करर्ती है? अपने शब्दों में लिखिए।


Updated on:

प्रकृति और मनुष्य का आपसी संबंध बहुत गहरा होता है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, इसीलिए प्रकृति मनुष्य को अनेक रूपों में आंदोलित करती है। जहाँ प्रकृति का आलंबन मनुष्य के मन को भाता है, वहीं प्रकृति का उद्दीपन मनुष्य के मनोभावों को और अधिक गतिमान बनाता है।

प्रकृति मनुष्य के लिए शिक्षक का कार्य भी करती है। प्रकृति के माध्यम से मनुष्य जीवन संबंधी अनेक अनेक शिक्षाएं प्राप्त करता है। प्रकृति के सभी तत्व मनुष्य के लिए आनंद प्रदान करते हैं, हर्ष प्रदान करते हैं और उसे कुछ ना कुछ सीख प्रदान करते हैं।

प्रकृति के तत्व जैसे पर्वत, पहाड़, वनस्पति, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, नदी, झरने, झील, तालाब, समुद्र, जल, वायु सब मनुष्य के लिए एक कौतूहल का विषय हैं और मनुष्य को बहुत कुछ सिखाते हैं।

 

इन प्रश्न-उत्तर को भी देखें…

आश्रय गृह खोलने के लिए पत्र लेखन​

कविता में व्यक्त प्रकृति चित्रों को अपने शब्दों में लिखिए।

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment