आने वाले दशहरे की छुट्टियों का समाचार देते हुए मित्र के साथ संवाद इस प्रकार है :
पहला मित्र : (उत्सुकता से) दूसरे मित्र से ,कहो मित्र कैसे हो , बड़े खुश नज़र आ रहे हो |
दूसरा मित्र : हाँ तुमने सही कहा , दरअसल दशहरे की छुट्टियाँ होने वाली हैं और मैं अपने नाना – नानी के घर जा रहा हूँ , वहाँ पर दशहरा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है |
पहला मित्र : वैसे यह दशहरा क्यों मनाया जाता है ?
दूसरा मित्र : दशहरा या विजयादशमी के पर्व रावण पर श्री राम की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है |
पहला मित्र : दशहरे को कितने दिनों तक मनाया जाता है ?
दूसरा मित्र : दशहरे को दस दिनों तक मनाया जाता है |
पहला मित्र : अच्छा, तो दस दिनों तक क्या करते हैं ?
दूसरा मित्र : नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और विजयादशमी के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था |
पहला मित्र : लेकिन उस दिन रावण,कुंभकर्ण,मेघनाथ के पुतले क्यों बनाए जाते हैं ?
दूसरा मित्र : क्योंकि इस दिन श्रीराम भगवान ने रावण का वध किया था |
पहला मित्र : तुम दशहरा अपनी नाना-नानी के घर जाकर ही क्यों मनाते हो ?
दूसरा मित्र : मेरी नानी के यहाँ पर नौ दिनों तक रामायण चलती है और दशहरा राम लीला का आखिरी दिन होता है | सायं काल के समय राम और रावण के दलों में बनावटी लड़ाई होती है | रावण , कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं |
पहला मित्र : क्या मैं भी तुम्हारे साथ तुम्हारे नाना – नानी के घर चल सकता हूँ |
दूसरा मित्र : हाँ –हाँ ! क्यों नहीं |
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
आज़ादी का अमृतमहोत्सव” की चर्चा अपनी सहेली या मित्र से करते हुए संवाद लिखिए ।
समाचार पत्र का महत्त्व समझाते हुए अनुज तथा अग्रज मे संवाद ।