mindians

CulturePolitical Science

Updated on:

जनजाति समूह के व्यक्तियों में कौन-कौन सी विशेषताएं होती हैं​?
0 (0)

जनजाति समूह, विशेषताएं

जनजाति समूह की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं…

परिवारों का समूह : जनजाति समूह के व्यक्ति परिवारों में रहना पसंद करते हैं। प्रत्येक जनजाति समुदाय का एक परिवार होता है। जनजाति समुदाय के सभी परिवारों में एकरूपता पाई जाती है अर्थात पर एक ही तरह की जीवन शैली अपनाते हैं।

निश्चित भूभाग : कोई भी जनजाति का संकेंद्रण एक स्थान विशेष में होता है अर्थात जनजाति किसी निश्चित भूभाग पर ही निवास करती है। वह स्थान उस जनजाति के रहने के स्थान की पहचान बन जाता है। कभी-कभी एक ही नाम की जनजाति अलग-अलग भूभाग पर भी निवास करती है और उनकी पहचान भी थोड़ी भिन्न होती है।

नाम : जनजाति समुदाय के व्यक्ति की विशिष्टता उसके नाम में परिलक्षित होती है। जनजाति समुदाय के व्यक्ति का नाम उसकी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक होता है। हर जनजाति का एक विशिष्ट नाम होता है।

भाषा : जनजाति समुदाय की एक अलग भाषा होती है, जो उसी क्षेत्र में बोली जाती है। सामान्यतः उनकी भाषा बोली होती है। उनकी भाषा आम लोगों की भाषा से अलग होती है। अलग-अलग जनजाति समुदायों की बोली अलग-अलग होती है।

संस्कृति एकरूपता : जाति समुदाय के व्यक्ति सांस्कृतिक रूप से किसी विशिष्ट संस्कृति से जुड़े होते हैं। उनकी अपनी एक संस्कृति होती है। एक जीवन पद्धति होती है। वे उसी का अनुसरण करते हैं।

राजनीतिक व्यवस्था : जनजाति समुदाय की अपनी एक राजनीतिक व्यवस्था होती है, जिसके आधार पर वह अपनी जनजाति समुदाय का संचालन करते हैं। जाति समुदाय में कोई ना कोई मुखिया अवश्य होता है।

आत्मनिर्भरता : जनजाति समुदाय के व्यक्ति आत्मनिर्भर होते हैं। वे जंगल अथवा अन्य प्राकृतिक संसाधनों के द्वारा अपने जीवन यापन करते हैं। वे अपने जीवनयापन के लिए जगह-जगह घूमते हैं।

विशेष धार्मिक पद्धतियां : अलग-अलग जनजाति समुदाय के व्यक्तियों की अलग-अलग धार्मिक पद्धतियां होती हैं। उनके अलग-अलग देवी-देवताओं आदि होते हैं और वह उसी का अनुसरण करते हैं।

 

हमारे दूसरे प्रश्न-उत्तर को भी देखें…

साइबर युग, साइबर ठगी, सावधानियां एवं जागरूकता पर एक अनुच्छेद 120 शब्दों में

‘मैं सबसे छोटी होऊँ’, पाठ के आधार पर अपनी ‘माँ’ की प्रशंसा में पाँच वाक्य लिखे।​

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment