प्राण वायु देते वृक्ष (आलेख)
वृक्ष प्राणवायु का सबसे अच्छा स्रोत हैं। वृक्ष हमारे लिए प्राण वायु प्रदान करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। यदि पृथ्वी पर एक वृक्ष ना हो तो पृथ्वी पर प्राणवायु यानि ऑक्सीजन का भी अभाव हो जाएगा और मनुष्य का जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसी से स्पष्ट होता है, वृक्षों का इस पृथ्वी पर कितना महत्व है। वृक्ष वातावरण में कार्बन डाइ ऑक्साइड का शोषण करके बदले से ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं।
लेकिन यह जो मानव नाम की प्रजाति है, वह बेहद स्वार्थी और निष्ठुर हो गई है और उन वृक्षों को लगातर काट रही है, जो उसके लिए जीवनदाता है, जो उसके लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं।
मानव जाति की इसी स्वार्थपरता के कारण आज पृथ्वी पर निरंतर कम होते जा रहे हैं और पृथ्वी का वातावरण भी अशुद्ध होता जा रहा है। आज शुद्ध वायु मिलनी बेहद कठिन हो गई है। गाँव हो या शहर हर जगह प्रदूषण ही प्रदूषण है, जहरीली हवा है। यह सब इसलिए है, क्योंकि पहले तो मानव ने औद्योगिक गतिविधियों द्वारा वातावरण को बेहद अशुद्ध बना दिया है और उसके अलावा उसने उन वृक्षों को भी काटना शुरू कर दिया है, जो इस अशुद्ध वायु को शुद्ध करने का कार्य करते हैं। इस कारण जंगलों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है और उनकी जगह कंक्रीट के जंगल पनपते जा रहे हैं। हरियाली देखने को बहुत कम ही मिलती है।
मनुष्य को समय रहते चेत जाने की आवश्यकता है। उसे अधिक से अधिक वृक्षों को बचाने के लिए अपने सारे प्रयास करने होंगे और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के आंदोलन को जन्म देना होगा, क्योंकि यदि वृक्ष रहेंगे तब ही हम भी रहेंगे, यदि वृक्ष खत्म तो मानव खत्म।
हमारे कुछ अन्य प्रश्न-उत्तर
‘मैं सबसे छोटी होऊँ’, पाठ के आधार पर अपनी ‘माँ’ की प्रशंसा में पाँच वाक्य लिखे।
अपने चाचा जी को पत्र लिखकर विद्यालय के वार्षिक उत्सव में आमंत्रित कीजिए।
1 thought on “प्राण वायु देते वृक्ष’ विषय पर आलेख लिखिए। <div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-5613035cff90b' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='3070' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”