Monday, October 2, 2023

किसी भी स्थिति से डरने की जगह उसका सामना करना चाहिए। इस विषय पर 7, 8 वाक्य लिखो​।
0 (0)

किसी भी स्थिति से डरने की जगह उसका सामना करना चाहिए। इस विषय पर 7, 8 वाक्य इस प्रकार होंगे :
  • किसी भी स्थिति से डरने की जगह हमें उसका सामना करना चाहिए ।
  • हमारे सामने कोई भी मुश्किल स्थिति आ जाए, हमें हिम्मत रखनी चाहिए।
  • हमें उस स्थिति से बाहर निकलने का हल निकालना चाहिए।
  • कहते है, जो डर गया वह मर गया । हमें डरना नहीं चाहिए, डट कर सामना करना चाहिए, परिणाम फिर कुछ भी आए।
  • हमें स्थिति का मुकाबला करना चाहिए, हो सकता है हमें अंत में हार मिले लेकिन हमारे मन में ये संतुष्टि का भाव रहेगा कि हमने संघर्ष किया और यूँ ही हार नही मानी।
  • हमें उस समय समझदारी से काम लेना चाहिए, और डर के कारण किसी भी तरह का नकारात्म विचार स्वयं पर हावी नही होने देना चाहिए।
  • जीवन में जब भी मुश्किल स्थिति आती है, वह हमें बहुत कुछ सिखा के जाती है। इसलिए उस मुश्किल स्थिति में मिले सबक को हमें याद रखना चाहिए ताकि हम अपनी गलती सुधार सकें।
  • ज़िन्दगी जीने का असली मज़ा संघर्षों में ही है। अपने अंदर के डर को बाहर निकालो और खुल के जीवन का आनन्द लो।
  • डर के आगे ही जीत है, यदि इस सूत्र को जान लिया तो किसी स्थिति से डरने की जगह उससे मुकाबला करने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी जानें

पढ़ाई के साथ खेलकूद क्यों आवश्यक है? अपने विचार लिखिए।

पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपने विचार लिखिए।​

‘पूजा के लिए दान-दक्षिणा चाहिए’ किसी मरणासन्न व्यक्ति के जीवन की रक्षा करने में भी ‌हमारा समाज अपनी परंपराओं से नही डिगता, क्या आप इसे उचित मानते हैं ? अपने विचार व्यक्त कीजिए।

‘नम्रता’ इस गुण के बारे में अपने विचार लिखिए।

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here