जीवन में भाषा और लिपि का महत्व समझाते हुए अपनी बहन को एक पत्र लिखिए।​


Updated on:

जीवन में भाषा और लिपि का महत्व समझाते हुए बहन को पत्र इस प्रकार होगा :

 

दिनाँक : 6 अक्टूबर 2022

 

प्यारी छोटी बहन गरिमा,

ढेर सारा स्नेह

तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। तुम्हारा पत्र में बहुत अच्छी अच्छी बातें लिखी थी, पढ़कर मेरा मन बहुत प्रसन्न हुआ। लेकिन इसके साथ ही पत्र में कुछ भाषा और लिपि की दृष्टि से गलतियां भीं। मुझे पता है कि तुम भाषा पर विशेष ध्यान नहीं देती हो। इसीलिए तुम्हारी भाषा और लिपि खराब होती जा रही है। हमारी आज की पीढ़ी मोबाइल शार्टकट में टाइप करने की इतनी आदी हो गयी है कि वो भाषा को सही रूप में लिखने को भूलती जा रही है।

गरिमा, हमारी भाषा हमारी माँ के समान होती है। जिस भाषा को हम जन्म से अपनाती हैं। वह हमारी माता के समान है उसका सम्मान करना और उस भाषा लिपि का सम्मान करना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जीवन में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भाषा और लिपि का बेहद महत्व होता है। यदि हम सही भाषा और सही लिपि का उपयोग करेंगे तो अपनी बात को सही ढंग से लोगों को समझा सकते हैं। गलत भाषा और गलत लिपि का प्रयोग करने से लोग उसका गलत अर्थ निकाल सकते हैं और इसके साथ ही हमारी शिक्षा पर भी प्रश्न उठा सकते हैं। जो शिक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से शिक्षित होगा वह भाषा में त्रुटि नहीं कर सकता, इसलिए हमें अपनी भाषा एवं लिपि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें हमेशा शालीनतापूर्ण और व्याकरण की दृष्टि से गलती रहित भाषा लिखनी चाहिए और लिपि बेहद सुंदर होनी चाहिए, जिसे पढ़कर पढ़ने वाला प्रसन्न हो जाये और प्रशंसा किए बिना नही रह सके। लिपि में किसी भी तरह गलती नहीं होनी चाहिए। हमें लिखते समय जल्दी नहीं करना चाहिए और हर शब्द को सही रूप में ही लिखना चाहिए। जल्दी करने के चक्कर में उल्टे सीधे शब्द नही लिखना चाहिए।

भाषाई दृष्टि से हम यह सब बातें ध्यान में रखेंगे तो यह बातें हमारे आगे की काम आयेंगी। आशा है तुम मेरी बात पर पूरा ध्यान देगी और अपनी भाषा में सुधार लाने की प्रयत्न करोगी। शेष सभी कुशल है और अपना ध्यान रखना अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। माँ और पिताजी को मेरी तरफ से प्रणाम कहना।

तुम्हारे दीदी,

अनुपमा

 

ये पत्र भी देखें…

अपनी बहन आई.एए.स की तैयारी शुरू कर रही है। शुभकामनाएं देते हुए पत्र लिखें।​

पिताजी को पत्र लिखकर पर्यटन में सम्मिलित होने की अनुमति मांगिए

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

1 thought on “जीवन में भाषा और लिपि का महत्व समझाते हुए अपनी बहन को एक पत्र लिखिए।​<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-1a865512806d6' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='2949' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”

Leave a Comment