Tuesday, October 3, 2023

झपटमारी करते हुए जब चोर पकड़ा गया। रिपोर्ट राइटिंग।
0 (0)

झपटमारी करते हुए जब चोर पकड़ा गया। रिपोर्ट लेखन (report writing) इस प्रकार होगी:

 

झपटमारी करते हुए जब चोर पकड़ा गया। (रिपोर्ट)

दिनांक 2 अक्टूबर 2022

2 अक्टूबर का दिन था, जो कि राष्ट्रीय अवकाश का दिन होता है। इसके अलावा रविवार भी था। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में चहल-पहल का वातावरण था लोग चारों तरफ शॉपिंग कर रहे थे। उसी समय एक परिवार भी एक शॉपिंग मॉल से शॉपिंग करके निकल रहा था। परिवार में स्त्री पुरुष और उनके दो बच्चे थे। पुरुष के हाथ में एक बैग था तो महिला के हाथ में भी दो-तीन थैलियां थीं, जिनमे शॉपिंग किया हुआ सामान था।

जैसे ही वे लोग शॉपिंग मॉल के बाहर निकले, एक झपटमारी करने वाला चोर महिला के हाथ से थैली छीन का भाग निकला। वह थोड़ी दूर ही गया था कि एक व्यक्ति ने उसको पकड़ लिया और उसको भागने नहीं दिया। उसकी देखा देखी आसपास के चार-पाँच लोग और आ गए और उन्होंने चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। जो थैली वो महिला के हाथ से छीन कर भाग रहा था, उसे उस महिला को वापस कर दिया गया।

महिला ने बताया कि थैली में 40 हजार की कीमत का मोबाइल था, जो उन्होंने अभी-अभी शॉपिंग मॉल से खरीदा था। इस तरह आसपास लोगों की सतर्कता के कारण परिवार का कीमती सामान लुटने से बच गया।

उस परिवार ने सभी लोगों के लिए बहुत धन्यवाद दिया। हम सभी नागरिक अगर हमेशा इसी तरह सतर्क रहें तो चोरो के हौसले पस्त होंगे।

 

हमारे अन्य प्रश्न-उत्तर

होनहार बिर वान के होत चिकने पात पल्लवन कीजिए।

दुर्गा पूजा पर 60-80 शब्दों मेें एक अनुच्छेद लिखें। ​

Recent Post...

Related post...

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here