दुर्गा पूजा पर 60-80 शब्दों मेें एक अनुच्छेद लिखें। ​


Updated on:

दुर्गा-पूजा पर अनुच्छेद

दुर्गा पूजा भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो माँ दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाता है, यूं तो देवी की पूजा-आराधना पूरे भारत में अलग-अलग रूप में मनाई जाती है, परंतु दुर्गा पूजा भारत के बंगाल राज्य का एक प्रमुख उत्सव है।

देवी की आराधना के रूप में दुर्गा पूजा उत्सव बंगाल का सबसे प्रमुख उत्सव है। यह शारदीय नवरात्रि में मनाया जाने वाला एक हिंदू उत्सव है। इस उत्सव के अंतर्गत 9 दिन तक देवी दुर्गा की आराधना की जाती है, उनकी भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और दशमी के दिन देवी दुर्गा की मूर्ति ढोल-नगाड़ा, बाजे बाजे की धूम में विसर्जित कर दिया जाता है।

इस उत्सव में छः दिनों तक महालय षष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी के रूप में मनाया जाता है। उसके पश्चात दसवें दिन विजयदशमी के रूप में उत्सव मनाया जाता है, और देवी दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है।

देवी दुर्गा हिंदू धर्म के प्रमुख देवी हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। उन्होंने महिषासुर राक्षस का वध किया था और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल के अलावा असम, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा झारखंड जैसे भारत के पूर्वी राज्यों में प्रमुखता से मनाई जाती है।

देवी के रूप में भारत के अन्य राज्यों में नवरात्रि का अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का पर्व उत्तर भारत में नवरात्रि के नाम से मनाया जाता है, जिसमें 9 दिनों तक देवी दुर्गा की आराधना देवी माँ की आराधना की जाती है। गुजरात राज्य में यही पर्व गरबा डांडिया उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

 

हमारे और प्रश्नों को देखें…

अस्माकं देशस्य नाम भारतवर्षम् अस्ति। भारतवर्षम् एकः महान् देशः अस्ति। अस्य संस्कृतिः अति प्राचीना अस्ति। अस्य प्राचीनं नाम आर्यावर्तः अस्ति। पुरा दुष्यन्तः नाम नृपः अभवत्। सः महर्षेः कण्वस्य सुतया शकुन्तलया सह विवाहम् अकरोत्। तस्य भरतः नाम्नः पुत्रः अभवत्। इति कथयन्ति स्म यत् तस्य नामानुसारेण देशस्य नाम अपि भारतम् अभवत्।​ हिंदी अनुवाद।

बच्चे की मुस्कान मृतक में भी जान कैसे डाल देती है ?

बुजुर्ग और बच्चों को एक दूसरे से क्या जाने और सीखने को मिलता है?

जनधन योजना में बचत को बढ़ावा देने के लिए बैंक कर्मी तथा ग्रामीण के मध्य संवाद लिखिए

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

1 thought on “दुर्गा पूजा पर 60-80 शब्दों मेें एक अनुच्छेद लिखें। ​<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-51b6033da18d1' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='2822' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”

Leave a Comment