आलू मटर कौन सा समास इस प्रकार है :
आलू मटर का समास विग्रह : आलू और मटर
आलू मटर : द्वंद्व समास
द्वंद्व समास :
द्वंद्व समास की परिभाषा के अनुसार दोनों समास में दोनों पद प्रधान होते हैं तथा जब इन पदों का समास विग्रह किया जाता है तो इन पदों के बीच ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ जैसे योजक लगते हैं।
द्वंद्व समास के कुछ अन्य उदाहरण
- माता-पिता : माता और पिता
- सुख-दुख : सुख और दुख
- छल-कपट : छल और कपट
- आगे-पीछे : आगे और पीछे
समास क्या है? समास की परिभाषा
समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।
समास के संक्षिप्तीकरण की क्रिया समासीकरण कहलाती है। समासीकरण के पश्चात जो नया शब्द बनता है, उसे समस्त पद कहते हैं। समस्त पद को पुनः मूल शब्दों में लाने की प्रक्रिया ‘समास विग्रह’ कहलाती है।
अव्ययीभाव समास
तत्पुरुष समास
कर्मधारय समास
बहुव्रीहि समास
द्विगु समास
द्वंद्व समास
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :