सफलता शब्द हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है | सफलता जो हर मनुष्य को जीवन में चाहिए होती है | सफलता से मनुष्य अपने जीवन में सारी खुशियाँ प्राप्त कर सकता है |
सफलता पर वाक्य इस प्रकार है :
सफलता हमारे सपनों का जरिया है | जब हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते है , तब हम अपने सभी सपनों को आसानी से पूरा कर सकते है |
किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके मनुष्य , अपने लक्ष्य को पूरा करता है |
जीवन में मेहनत करने से हमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है |
यदि जीवन में हमें सफलता प्राप्त करनी है , तो हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है |
एक सफल व्यक्ति अपना जीवन गर्व से व्यतीत कर सकता है |
सफलता पाने के लिए समय के साथ चलना बहुत जरूरी है |
मन की एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है |
पूरी लग्न, दृढ़ संकल्प और परिश्रम से अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएँ तो , निश्चय ही सफलता आपके पास स्वयं चलकर आएगी ।
“परिश्रम ही सफलता की कुंजी है ।”
कुछ और जाने :
उन तीन स्टेट्स का नाम बताइए जिसमें क्रांति से पहले फ्रांस का समाज विभाजित था।
फ्रांस को छींक आती है तो शेष यूरोप को ठंड लग जाती है यह किसने कहा ?