किसान व जवान के बीच संवाद इस प्रकार है :
किसान – ( जवान को देखते ही ) जय हिन्द |
जवान – (छाती चौड़ी करके) जय हिन्द |
किसान – (हाथ जोड़कर) भारतीय सेना हमारा अभिमान है जिस पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है |
जवान – (बड़े फक्र से) जी आपका बहुत – बहुत धन्यवाद |
किसान – अगर आज हम अपने घरों अपने परिवार के साथ सुरक्षित हैं चैन की नींद सो रहें हैं तो वह इसलिए
क्योंकि आप देश के जवान रात – दिन देश की सीमा पर तैनात है अपनी जान दांव पर लगाकर | धन्यवाद
जवान – अरे ! नहीं – नहीं यह तो हमारा फर्ज़ है |
किसान – जो आप हम लोगों के लिए करते है उसके मुक़ाबले हम किसान तो कुछ भी नहीं कर सकते है |
जवान – ( बड़ी ही विनम्रता से ) किसान तो हम सबका अन्नदाता होता है |
किसान – ( हैरानी से ) अन्नदाता होता है , वो कैसे ?
जवान – किसान दिन भर कड़ी धूप में खेती करता है अनाज, फल और सब्जियाँ उगता है | पूरे देश का भरण-
पोषण करता है | आप जो अनाज उगाते हो उसे ही हम खाते हैं और देश की सेवा करते हैं |
जवान – हर देश में किसान भूमिका बहुत मत्वपूर्ण है |
किसान – कैसे ?
जवान – देश की अर्थव्यवस्था में किसान की भूमिका अहम होती है |
कुछ और जाने :
किसान और शहर के युवक के बीच संवाद
कोविड-19 के बाद ऑनलाइन विद्यालय खुलने वाले हैं अतः इस विषय पर दो मित्रों के बीच संवाद लेखन कीजिए l