पाठशाला में मनाए गए गणतंत्र दिवस के बारे में माँ और बेटा बेटी के बीच संवाद इस प्रकार है :
रिंकू और पिंकी :- ( दौड़ते हुए अंदर आते हैं ) माँ – माँ ! कहाँ हो आप ? हम आ गए |
माँ :- ( रसोई से बाहर आते हुए ) अरे ! क्या बात है बच्चों आज जल्दी घर आ गए, ?
रिंकू और पिंकी :- ( रिंकू खुशी से नाचते हुए ) आज हमारे स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया | हमें खाने
को समोसे और लड्डू भी दिए |
माँ :- ( मुस्कुराते हुए ) क्या तुम जानते हो की गणतंत्र दिवस कब और क्यूँ मनाया जाता है ?
रिंकू और पिंकी :- पिंकी , हाँ माँ मास्टर जी नें आज सुबह पूरे स्कूल को संबोधित करते हुए बताया कि 26
जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नें 21 तोपों की सलामी के बाद राष्टीय धवज को
फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी |
माँ :- ( खुश होती हुई ) रिंकू क्या तुम भी कुछ जानते हो इस दिन के बारे में ?
रिंकू :- हाँ , माँ मास्टर जी नें बताया कि अंग्रेजों के शासन काल से छुटकारा पाने के 894 दिन
बाद हमारा देश स्वतंत्र राज्य बना इसीलिए तब से आज तक गणतंत्र दिवस हर वर्ष पूरे राष्ट्र में बड़े हर्षोल्लास के
साथ मनाया जाता है |
माँ :- ( मुस्कुराते हुए ) शाबाश ! बेटा |
कुछ और जाने :
लॉकडाउन को तोड़कर घर से बाहर जाने वाले व्यक्ति पुलिसकर्मी के बीच संवाद लिखे :