Tuesday, October 3, 2023

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग हो, इस अनुरोध के साथ हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक को पत्र लिखें कि वे इस विषय पर संपादकीय लेख प्रकाशित करें।
0 (0)

औपचारिक पत्र

राजभाषा के संबंध में संपादकीय लेख प्रकाशित करने के लिए संपादक को पत्र

दिनाँक : 1 सितंबर 2022

सेवा में,
संपादक,
हिंदुस्तान टाइम्स,
यमुना नगर, नई दिल्ली,

विषय : सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु।

महोदय,

मैं आपके लोकप्रिय समाचार पत्र द्वारा सरकारी विभागों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ कि वह (विभाग) अपने कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। हिन्दी हमारी राजभाषा है और भारत के अधिकतर लोगों द्वारा बोली, पढ़ी, लिखी तथा समझी जाती है। हिन्दी के गौरव के साथ हमारा व हमारे राष्ट्र का गौरव जुड़ा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप अपने समाचार पत्र में इस विषय पर एक संपादकीय लेख प्रकाशित करें, जिससे सरकारी विभागों के साथ–साथ आम लोगों में भी हिन्दी के प्रति रूचि जागृत हो।

धन्यवाद सहित,

निवेदक,
अभिनव,
मुख्य सचिव ,
(हिन्दी विकास संस्था),
क. ख. ग.


कुछ और जाने

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिन्दी पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो |

आपके चाचा जी लोकसभा चुनाव जीत गये हैं।.मतदाताओं की अपेक्षाओं में खरे उतरने की कामना करते हुये उन्हें बधाई पत्र लिखिये।

टी. वी. सीरियलों के माध्यम से अंधविश्वासों और रूढ़ियों के प्रचार-प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार- पत्र के संपादक को पत्र लिखिए और इसके समाधान के दो उपाय भी बताइए।​

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here