Tuesday, October 3, 2023

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए, जिसमें पुस्तकालय में हिन्दी पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।
0 (0)

औपचारिक पत्र

विद्यालय के प्रधानाचार्य को हिंदी पत्रिकाएं मंगवाले के लिए पत्र

दिनाँक : 1 सितंबर 2023

 

सेवा में ,
श्रीमान प्रधानाचार्य ,
क. ख. ग. विद्यालय ,
न्यू शिमला

विषय : पुस्तकालय में हिन्दी पुस्तकें एवं बाल पत्रिकाएँ मँगवाने हेतु पत्र।

आदरणीय प्रधानाचार्य सर,

मैं आपके विद्यालय में कक्षा नवीं का छात्र हूँ और नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करता हूँ। यहाँ पर लगभग दो वर्षों से हिन्दी की नई पुस्तकें पुस्तकालय में नहीं आई है। कुछ पुस्तकें तो ऐसी है जो लगभग सभी पुस्तकालय में होनी आवश्यक हैं, परंतु वह भी नहीं है। हिन्दी की बाल पत्रिकाएँ भी उपलब्ध नहीं है। भाषा पर अधिकार के लिए यह आवश्यक है कि पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी पुस्तकें पढ़ी जाएँ। इस प्रार्थना पत्र के साथ कुछ आवश्यक पुस्तकों की सूची भी संलग्न है। आपसे अनुरोध है कि यह पुस्तकें उपलब्ध करवाकर हमारे ज्ञान एवं चिंतन के नवीन दरवाज़े खोलने की कृपया करें।

धन्यवाद सहित ,

आपका आज्ञाकारी शिष्य ,
आरिन्दम

पुस्तक – सूची
1 अंधेरे का दीपक —श्री हरिवंशराय बच्चन
2 गोदान — प्रेम चंद |


कुछ और जाने

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग हो इस अनुरोध के साथ हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक को पत्र लिखी कि वे इस विषय पर संपादकीय लेख प्रकाशित करें |

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिन्दी पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो |

आप विद्यालय के रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय (सचिव) हिंदी संघ, नवोदय विद्यालय, लखनऊ हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।

आप अपने आपको कक्षा सात की छात्रा मानते हुए विद्यालय में छात्राओं के शौचालय की सफाई करवाने हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय को प्रार्थना पत्र लिखिए।

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here