अजातशत्रु वह भारतीय राजा था, जो अपने पूरे जीवन काल में कभी भी कोई युद्ध नहीं हारा। इसी कारण उसे ‘अजातशत्रु’ कहते थे। अर्थात जो शत्रुओं पर हमेशा अजेय रहा हो।
अजातशत्रु मगध राज्य का एक प्रतापी सम्राट था। वह मगध के सम्राट बिंबिसार का पुत्र था। हालांकि उसने सिंहासन की गद्दी को अपने पिता बिंबसार की हत्या करके ही प्राप्त किया था। इसीलिए उसे पितृहन्ता के रूप में भी जाना जाता है।
अजातशत्रु अपने शासनकाल में अनेक युद्ध लड़े और सभी युद्धों में विजय पाई। उसने अपने साम्राज्य का विस्तार दूर-दूर तक किया। मगध के अलावा उसने अंग, लिच्छवी, वज्जि, काशी और कौशल जनपदों को भी अपने राज्य में मिलाकर एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की। अजातशत्रु के बारे में कहा जाता है कि वह अपने जीवन में कोई भी युद्ध नहीं आ रहा था।
ये भी जानें
भारतीय इतिहास में दूसरा परशुराम कौन थे?