ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी ? A मीराबाई चानू B एम सी मैरीकॉम C वंदना कटारिया D पी वी सिंधु

ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का सही विकल्प होगा :

पीवी सिंधु
विस्तार से समझें

‘पीवी सिंधु’ वह प्रथम भारतीय महिला हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में दो बार पदक जीते हैं।

उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में 2 पदक जीते हैं।

उन्होंने 2016 के ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।

उसके बाद उन्होंने 2020 के ओलंपिक खेल जो कि 2021 में जापान में आयोजित किए गए थे, उनमें बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

इस तरह वह लगातार वह ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

पीवी सिंधु का पूरा नाम पूरा ‘पुसर्ला वेंकट सिंधु’ है। वह भारत में विश्व वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और बैडमिंटन में भारत की अग्रणी खिलाड़ी हैं। वह भारत की राष्ट्रीय चैंपियन रह सकती हैं। उन्होंने अनेक सफलताएं अर्जित की हैं, जिसमें उन्होंने चीन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उसके अलावा वह वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी है।

सिंधु ने 2016 के ब्राजील में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि 2020 के 2021 में जापान में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में उन्होंने बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पीवी सिंधु का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर में हुआ था। उन्हें भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।


कुछ और जाने

एशिया कप कब शुरुआत हुआ था?

रियो ओलंपिक्स में भारत के लिए पहला पदक किसने जीता? A. बबिता कुमारी B. नरसिंह यादव C. पी. वी. सिंधु D. साक्षी मलिक

Leave a Comment