श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। उपरोक्त वाक्य में क्या अशुद्धि है?

उपरोक्त वाक्य में यह अशुद्धि है कि इस वाक्य के अंत में ‘थी’ क्रिया के साथ ‘बिंदु’ (ं) का प्रयोग नहीं किया गया है। सही वाक्य में ‘थी’ की जगह ‘थीं’ का प्रयोग किया जायेगा।

स्पष्टीकरण :

किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति या किसी भी वयोवृद्ध व्यक्ति के लिए सम्मानजनक रूप में बहुवचन का प्रयोग किया जाता है। ‘थी’ क्रिया शब्द से एक वचन का भाव प्रकट होता है, जब ‘थी’ पर बिंदु लगा देने से ‘थीं’ किसी स्त्री के लिए बहुवचन बन जाता है, प्रकट होता है जो किसी एक स्त्री के लिए सम्मानजनक अर्थ में प्रयुक्त किया जा सकता है।
इसीलिए इस वाक्य में त्रुटि यह है कि अंतिम सहायक क्रिया में ‘थीं’ की जगह ‘थी’ का प्रयोग किया गया है |

व्याख्या :

जब किसी प्रतिष्ठित अथवा सम्मानजनक व्यक्ति का उल्लेख किया जाता है और उनके बारे में लिखा जाता है तो उनके लिए जो भी क्रियाएं प्रयुक्त जाती हैं, वह बहुवचन रूप में प्रयुक्त की जाती है।

उदाहरण के लिए
अशुद्ध वाक्य : महात्मा गाँधी एक महान व्यक्ति था।
शुद्ध वाक्य : महात्मा गाँधी एक महान व्यक्ति थे।
अशुद्ध वाक्य : स्वामी विवेकानंद एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत था।
शुद्ध वाक्य : स्वामी विवेकानंद एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत थे।


थोड़ा और जाने

हान’ शब्द हिंदी व्याकरण की दृष्टि से क्या है, स्पष्ट करें ?

पीला वस्त्र है जिसका अर्थात श्रीकृष्ण इसमे कौन सा समास है?

Leave a Comment