मृदुला गर्ग की बहन चित्रा के घर का क्या नाम था?

लेखिका मृदुला गर्ग की बहन चित्रा के घर का नाम ‘गौरी’ था और बाहर का नाम चित्रा था। लेखिका मृदुला गर्ग की बहन चित्रा को घर पर ‘गौरी’ कहकर बुलाया जाता था और विद्यालय आदि में उसका नाम ‘चित्रा’ लिखा होता था।

लेखिका की चार बहने और थीं, जिनमें तीन बड़ी बहनों का नाम के दो-दो नाम थे जबकि चौथी और पांचवी बहनों के नाम एक-एक ही नाम थे।

लेखिका कुल पाँच बहनें थी। सबसे बड़ी बहन का नाम ‘मंजुल’ था। उसका बाहर का नाम ‘मंजुल’ तथा घर का नाम ‘रानी’ था।
दूसरी बहन लेखिका स्वयं थी जिसका नाम ‘मृदुला’ था और घर का नाम ‘उमा’ था।

तीसरी बहन ‘चित्रा’ थी, जिसका घर का नाम ‘गौरी’ और बाहर का नाम चित्रा था।

चौथी बहन और पाँचवी बहन के नाम एक-एक ही थे।

छोटी बहन का नाम ‘रेणु’ तथा पाँचवी बहन का नाम ‘अचला’ था।

संदर्भ पाठ 

‘मेरे संग की औरतें’ पाठ मृदुला गर्ग द्वारा लिखा गया पाठ है, जिसमें उन्होंने अपने घर की सभी मुख्य औरतों के बारे में वर्णन किया है। जिसमें लेखिका स्वयं थी, और लेखिका की चारों बहने थीं, लेखिका की माँ, नानी एवं दादी आदि घर की सभी महिलाएं शामिल थीं।
लेखिका की पाँच बहनों के अलावा एक भाई था जिसका नाम ‘राजीव’ था।


कुछ और जाने

Leave a Comment