गणेश चतुर्थी पर कुछ वाक्य इस प्रकार हैं :
- गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है, जो भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- गणेश चतुर्थी हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
- यह त्यौहार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त अथवा सितंबर महीने में पड़ता है।
- गणेश चतुर्थी चतुर्थी भारत के अलग-अलग भागों में धूमधाम से मनाया जाता है।
- गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है।
- गणेश चतुर्थी के दिन महाराष्ट्र के लोग भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना अपने घर तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर करते हैं और 10 दिन तक गणेशोत्सव का पर्व मनाते हैं।
- दसवें दिन अर्थात गणेश चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से तालाब, झील, समुद्र आदि किया जाता है।
- भगवान श्री गणेश हिंदुओं के सर्वप्रथम आराध्य देव हैं, जो किसी भी पूजा कार्य में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले देव हैं।
- भगवान श्री गणेश को प्रथमेश, गणपति, विनायक, लंबोदर, गजकर्ण आदि नामों से भी जाना जाता है।
- भगवान श्री गणेश के प्रिय खाद्य पदार्थ लड्डू और मोदक हैं, जो भगवान श्री गणेश को प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं।
कुछ और जानें
हिमाचल प्रदेश और केरल के मौसम के बारे में दस वाक्य लिखो।
मोबाइल का दुरुपयोग”के बारे में पांच वाक्य बताइए।