नवोदय विद्यालय में छात्र पढ़ते हैं और अच्छे अंक लाते हैं। रचना के आधार पर कौन सा वाक्य है?

नवोदय विद्यालय में छात्र पढ़ते हैं और अच्छे अंक लाते हैं। रचना के आधार पर वाक्य भेद इस प्रकार होगा :

वाक्य : नवोदय विद्यालय में छात्र पढ़ते हैं और अच्छे अंक लाते हैं।

वाक्य भेद : संयुक्त वाक्य
कारण

रचना के आधार पर यह वाक्य एक संयुक्त वाक्य होगा, क्योंकि इस वाक्य में दो स्वतंत्र वाक्य हैं, जो कि एक-दूसरे द्वारा एक योजक चिन्ह ‘और’ द्वारा जुड़े हुए हैं। इसी कारण यह वाक्य संयुक्त वाक्य है, क्योंकि संयुक्त वाक्य में दो प्रधान वाक्य होते हैं और दोनों वाक्य किसी योजक चिन्ह द्वारा जुड़े होते हैं।

संयुक्त वाक्य की परिभाषा :

संयुक्त वाक्य की परिभाषा के अनुसार वह वाक्य जिसमें एक से अधिक स्वतंत्र वाक्य हों और सभी वाक्य किसी योजक चिन्ह जैसे ‘और’, ‘एवं’, ‘कथा’, ‘किंतु’, ‘परंतु’, ‘व’ आदि द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं, वह वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ कहलाता है।
संयुक्त वाक्य के दोनों वाक्य प्रधान वाक्य होते हैं और अर्थ के लिए एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते। उन्हें स्वतंत्र रूप से अलग अलग किया जा सकता है।

रचना के आधार पर वाक्य के भेद :

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं।

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य वह वाक्य होता है, जिसमें केवल एक स्वतंत्र वाक्य होता है। इस वाक्य का एक उद्देश्य एवं एक विधेय होता है। इस वाक्य में किसी भी तरह का ‘योजक’ चिन्ह आदि नहीं होता। यह एक सरल एवं स्वतंत्र वाक्य होता है। सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहते हैं।
जैसे
राम विद्यालय जाता है।

संयुक्त वाक्य में एक से अधिक स्वतंत्र वाक्य होते हैं, जो किसी योजक चिन्ह जैसे ‘और’, ‘एवं’, ‘कथा’, ‘किंतु’, ‘परंतु’, ‘व’ आदि द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं। संयुक्त वाक्य में सभी वाक्य स्वतंत्र होते हैं।
जैसे
राम और श्याम दोनो भाई हैं।

मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है एवं शेष वाक्य उसके आश्रित उपवाक्य होते हैं। आश्रित उपवाक्य का अर्थ प्रधान वाक्य के ऊपर निर्भर होता है। आश्रित उपवाक्य को अलग कर देने पर उनका कोई अर्थ नहीं बनता। उन्हें अपने अर्थ के लिए प्रधान वाक्य पर पर निर्भर रहना पड़ता है।
जैसे
गाँधी जी ने कहा कि सत्य बोलना एक सद्गुण है।


कुछ और जानें

वे यहाँ से गए भाषण देने लागे ( संयुक्त वाक्य में बदलो )

कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा। वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए ।

Leave a Comment