कोरोना के ऊपर डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद लिखें।

संवाद लेखन

डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद

 

मरीज़ : नमस्कार डॉक्टर साहब।
डॉक्टर : नमस्कार।
मरीज़ : डॉक्टर साहब , मैं आपसे कोरोना के बारे में पूछना चाहता हूँ।
डॉक्टर : हांजी पूछिए।
मरीज़ : डॉक्टर साहब यह कोरोना बीमारी के लक्षण क्या है।
डॉक्टर : कोरोना एक महामारी है, जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फ़ैल रही है | हमें इस महामारी से बचकर रहना होगा।
मरीज़ : डॉक्टर साहब इसके क्या लक्षण है?
डॉक्टर : तेज़ बुख़ार आना, गले में दर्द होना, खांसी , स्वाद और गंध न पता चलना, सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना आदि यह सब इसके आम लक्षण है।
मरीज़ : अच्छा, डॉक्टर साहब इससे बचने के लिए हमें क्या करना होगा?
डॉक्टर : कोरोना महामारी से बचने के लिए हमें पौष्टिक आहार के सेवन करना होगा।। एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनानी होगी। घर के अंदर रहना होगा। घर से बाहर निकलने वक्त हमें मास्क का प्रयोग करना होगा। सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
मरीज़ : धन्यवाद, डॉक्टर साहब, मैं आपकी बातें ध्यान में रखूंगा।


ये भी जानें

 

Leave a Comment