G-20 शिखर सम्मेलन क्या है? इसमें कितने देश शामिल हैं? G-20 के अब तक कितने शिखर सम्मेलन हुए हैं?


Updated on:

G-20 शिखर सम्मेलन

G-20 शिखर सम्मेलन

G-20 शिखर सम्मेलन एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के बारे में बात की जाती है।

G-20 शिखर सम्मेलन 19 देश और एक यूरोपीय संघ का समूह है, जो वैश्विक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के लिए कार्य करता है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक आर्थिक विकास आदि प्रमुख है।

G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल देश विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। इस समूह में विकसित एवं विकासशील दोनों तरह के देश शामिल हैं।

जी-20 समूह के देशों की भागीदारी सकल वैश्विक उत्पाद (GWP) में 80% अंतरराष्ट्रीय व्यापार लगभग 75% और वैश्विक आबादी का दो तिहाई तथा पूरे संसार की भूमि क्षेत्र का 60% शामिल है।

G-20 समूह की स्थापना सन 1999 में वैश्विक आर्थिक मुद्दों से निपटने के लिए की गई थी। जी-20 समूह में 2008 से हर साल एक बार या दो बार शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाने लगा, जिसमें प्रत्येक सदस्य देश के यहां शिखर सम्मेलन आयोजित करने की परंपरा चल पड़ी।

इस शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राज प्रमुख के अलावा वित्त मंत्री, विदेश मंत्री तथा अन्य उच्च अधिकारी शामिल होते हैं।

19 देशों के अलावा जो यूरोपीय संघ शामिल है, उसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय सेंट्रल आयोग और यूरोपीय बैंक द्वारा किया जाता है।

जी-20 समूह के सदस्य  देशों के नाम इस प्रकार हैं….

  1. भारत
  2. अमेरिका
  3. रूस
  4. ऑस्ट्रेलिया
  5. कनाडा
  6. सऊदी अरब
  7. दक्षिण अफ्रीका
  8. टर्की
  9. ब्राजील
  10. मैक्सिको
  11. फ्रांस
  12. जर्मनी
  13. इटली
  14. यूनाइटेड किंग्डम
  15. इंडोनेशिया
  16. जापान
  17. दक्षिणी कोरिया
  18. ब्राजील
  19. अर्जेन्टीना
  20. यूरोपीय यूनियन

यूरोपीय यूनियन जो कि जी-20 समूह का सदस्य है वह भी 27 यूरोपीय देशों का संगठन है।

जी-20 समूह पांच समूह में विभाजित है।

समूह 1 के देश
  • ऑस्ट्रेलिया
  • कनाडा
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
समूह 2 के देश
  • भारत
  • रूस
  • दक्षिण अफ्रीका
  • तुर्की
समूह 3 के देश
  • अर्जेंटीना
  • ब्राजील
  • मैक्सिको
समूह 4 के देश
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • इटली
  • यूनाइटेड किंग्डम
समूह 5 के देश
  • चीन
  • इंडोनेशिया
  • जापान
  • दक्षिण कोरिया

G-20 में 19 देशों के अलावा एक यूरोपीय यूनियन शामिल है, जिसमें 27 यूरोपीय देश शामिल है। जर्मनी G-20 समूह का एक ऐसा देश है जो यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के अलावा स्वतंत्र रूप से भी G-20 समूह का सदस्य है>

2008 से जी-20 समूह का नियमित रूप से शिखर सम्मेलन होना आरंभ हुआ, जिसमें वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाने लगी।

पहला G-20 शिखर सम्मेलन 2008 में यूनाइटेड संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। यह शिखर सम्मेलन 14 और 15 नवंबर 2008 को हुआ था उसके बाद से क्रमशः सभी सदस्य देशों में बारी-बारी से शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने लगे हैं।

अमेरिका G-20 शिखर सम्मेलन का दो बार आयोजन कर चुका है। भारत इस बार 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान बना है।

G-20 के 2009 और 2010 में दो बार शिखर सम्मेलन आयोजित किए गए थे।

G-20 समूह के अभी तक 17 शिखर सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं और 18वां शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को भारत में आयोजित किया जा रहा है।

G-20 सभी शिखर सम्मेलन का ब्यौरा

शिखर सम्मेलन दिनाँक शहर, देश मेजबान देश का नेता
1st 14-15 नवंबर 2008 वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका जॉर्ज डब्ल्यू बुश
2nd 2 अप्रैल 2009 लंदन, यूनाइटेड किंग्डम गोल्डन ब्राउन
3rd 24-25 सितंबर 2009 पिट्सबर्ग, संयुक्त राज्य अमेरिका बराक ओबामा
4th 26-27 जून 2010 टोरंटो, कनाडा स्टीफन हार्पर
5th 11-12 नवंबर 2010 सियोल, दक्षिण कोरिया ली म्योंग बाक
6th 3-4 नवंबर 2011 कैन्स, फ्रांस निकोलस सरकोजी
7th 28-19 जून 2012 लॉस काबोस, मेक्सिको फेलिप काल्डेरोन
8th 5-6 सितंबर 2013 पिट्सबर्ग, रूस ब्लादिमिर पुतिन
9th 15-16 नवंबर 2014 ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया टोनी एबोट
10th 15-16 नवंबर 2015 अन्ताल्य, तुर्किए रेसेप तैयप एर्दोआन
11th 4-5 सितंबर 2016 हांगझू, चीन शी जिनपिंग
12th 7-8 जुलाई 2017 हैमबर्ग, जर्मनी एंजेला मार्केल
13th 30 नवंबर-1 दिसंबर 2018 ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना मौरिसियो मैक्री
14th 28-29 जून 2019 ओसाका, जापान शिंजो आबे
15th 21-22 नवंबर 2020 रियाद, सऊदी अरब किंग सलमान
16th 30-31 अक्टूबर 2021 रोम, इटली मारियो द्राघी
17th 15-16 नवंबर 2022 बाली, इंडोनेशिया जोको विडोडो
18th 9-10 सितंबर 2023 नई दिल्ली भारत, नरेंद्र मोदी

 


ये प्रश्न भी देखें

इसरो (ISRO) के वर्तमान चीफ कौन हैं?

चीन और अमेरिका को संसार में प्रदूषण का सबसे बड़ा खिलाड़ी को क्यों कहा गया है ?


Courtesy

https://www.g20.org

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment