Tuesday, October 3, 2023

अमेरिका में अध्ययन के दौरान जयप्रकाश जी को किस प्रकार का संघर्ष करना पड़ा​? पाठ- लोकनायक जयप्रकाश नारायण
0 (0)

अमेरिका में अध्ययन के दौरान जयप्रकाश नारायण को अनेक तरह के संघर्ष करने पड़े थे। जब जयप्रकाश नारायण अमेरिका गए तो उन्हें अपने पढ़ाई के साथ-साथ अपनी आजीविका चलाने के लिए छोटे-मोटे हर तरह के काम करने पड़ते थे। उन्होंने वहां के बागानों में श्रम किया। वहाँ के कल-कारखानों में भी श्रमिक के तौर पर काम किया। उन्होंने बूचड़खाना में भी काम किया। इस तरह छोटे-मोटे काम करके वह इतनी कमाई अवश्य कर लेते थे कि उनका अमेरिका में रहने का खर्चा चल जाए।

उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए फीस की भी आवश्यकता होती थी और अपने रहने के लिए खर्चे की भी आवश्यकता होती थी। इसलिए इन छोटे-मोटे काम के अलावा वे एक घंटा किसी रेस्त्रां या होटल में बर्तन धोने का अथवा वेटर का कार्य भी करते थे ताकि उन्हें पर शाम का भोजन मिल जाए।

जिस जगह पर वे रहते थे, वहां पर केवल एक ही चारपाई थी जिस पर उनके साथ एक लड़का रहता था और दोनों एक ही एक ही रजाई से काम चलाते थे। वे रविवार और छुट्टी के दिनों में किसी होटल में अतिरिक्त कार्य भी करते थे ताकि उनकी अतिरिक्त कमाई हो जाए। इस तरह उन्होंने वहाँ किसी तरह संघर्ष करते हुए बी.ए. पास किया और उनकी पढ़ाई आसान हो गई।


ये भी पढ़ें

गांधी जी हरिश्चंद्र की तरह सत्यवादी क्यों बनना चाहते थे?

1923 में स्वराज पार्टी बनाने के लिए मोतीलाल नेहरू के साथ मिलने वाला कांग्रेस का अन्य नेता कौन था? 1. बी. जी. तिलक 2. चित्तरंजन दास 3. एम. के. गाँधी 4. जी. के. गोखले

 

Recent Post...

Related post...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here