mindians

HNहिंदी

निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।
0 (0)

एकवचन, एकवचन रूप, एकवचन-बहुवचन, बहुवचन, वाक्य, हिदी व्याकरण

वाक्यों का एकवचन रूप में परिवर्तन

(क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं।
एकवचन रूप : कल मेरी सहेली आई थी।

(ख) नेतागण पधार रहे हैं।
एकवचन रूप : नेता पधार रहा है।

(ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ।
एकवचन रूप : तुम मुझे दोहा सुनाओ।

(घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं।
एकवचन रूप : रास्ते में कितना गहरा गड्ढा है।

(ङ) ये वस्तुएँ ले आइए।
एकवचन रूप : यह वस्तु ले आइए।

(च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे।
एकवचन रूप : बच्चे ने प्रश्न का उत्तर लिखा।

(छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं।
एकवचन रूप : बिल्ली कुत्ते से डर कर भाग गई।

(ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो।
एकवचन रूप : थाली यहाँ पर मत रखो।

(झ) बच्चे खेल रहे हैं।
एकवचन रूप : बच्चा खेल रहा है।

(ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।
एकवचन रूप : घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है।

 


और कुछ सीखें

नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए − चींटी, घोड़ा, आवाज़, बिल, फ़ौज, रोटी, बिंदु, दीवार, टुकड़ा।

रेखांकित शब्दो के लिंग, वचन और कारक लिखिए। (क) मोहिनी कलम से लिखती है। (ख) बक्से में कपड़े रखे है। (ग) चारपाई पर चार पुस्तके रखी हैं।

हमें बुराई के खिलाफ़ आवाज उठाना चाहिए। खिलाफ़ शब्द का पद परिचय किजिये​।

निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए − (क) कर्नल ने कहा सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है (ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है (ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बाते कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुशमन कभी भी हमला कर सकता है


साभार

https://ncert.nic.in/

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment