अनुपमा पाठशाला जाती है। वाक्य किस काल का भेद हैं ?

अनुपमा पाठशाला जाती है। इस वाक्य में काल का भेद इस प्रकार होगा :

अनुपमा पाठशाला जाती है।

काल का भेद : वर्तमान काल
वर्तमान काल का उपभेद : सामान्य वर्तमान काल

स्पष्टीकरण : अनुपमा पाठशाला जाती है। यह वर्तमान काल का भेद है। वर्तमान काल के भेद में, यह सामान्य वर्तमान काल है।

विस्तृत विवरण

यह वाक्य वर्तमान काल में है, क्योंकि इस वाक्य के माध्यम से क्रिया के वर्तमान में होने का पता चल रहा है। यह वर्तमान काल का सामान्य वर्तमान काल भेद है।
सामान्य वर्तमान काल क्रिया का वह रूप होता है, जिसमें क्रिया के वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का बोध होता है, अर्थात किया वर्तमान काल में सामान्य रूप से संपन्न हो रही है।

उदाहरण के लिए…
मोहन खाना खाता है।
राजेश स्कूल जाता है।
ड्राइवर बस चलाता है।
किसान खेत जोतता है।

यह सभी क्रियाएं वर्तमान काल में सामान्य रूप से संपन्न होने का बोध करा रही हैं, इसलिये ये सामान्य वर्तमान काल है।

कुछ और :

वर्तमान काल के छः उपभेद होते हैं :

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. पूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. तात्कालिक वर्तमान का
  6. संभाव्य वर्तमान काल

काल के तीन भेद होते हैं :

  • वर्तमान काल
  • भूतकाल
  • भविष्य काल

 


सभा हो रही होगी। वाक्य में काल बताइए​।

काल और काल के भेद (हिंदी व्याकरण)

Leave a Comment