‘महान’ शब्द हिंदी व्याकरण की दृष्टि से एक ‘विशेषण’ शब्द है।
विस्तृत विवरण
हिंदी व्याकरण में विशेषण उन शब्दों को कहते हैं, जो किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता को प्रकट करते हैं। विशेषण किसी भी संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द होते हैं।
‘महान’ एक विशेषण शब्द है जो कि संज्ञा की विशेषता बताने के लिये प्रयुक्त किया जाता है।
जैसे,
भारत एक महान देश है।
गाँधी जी एक महान पुरुष थे।
पहले वाक्य में पर देश एक जातिवाचक संज्ञा है, और महान एक विशेषण है, जो देश की विशेषता बता रहा है।
दूसरे वाक्य में भी पुरुष एक जातिवाचक संज्ञा है, और महान उसकी विशेषता बता रहा है।
हिंदी व्याकरण में विशेषण के चार भेद होते हैं।
- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
निष्कर्ष : इस तरह ‘महान‘ शब्द हिंदी व्याकरण में एक विशेषण शब्द है।
किस शब्द में उपसर्ग की भिन्नता है- (क) प्राध्यापक (ग) प्राग्वेदिक ख) प्राक्कथन (घ) प्रागैतिहासिक