2023 तक भारतीयों को कुल 7 बार ऑस्कर अवार्ड मिले चुके हैं।
2023 तक बात करें तो भारत को कहने को तो 2023 तक कुल 7 बार किसी भारतीय को ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं। लेकिन शुरु के 5 ऑस्कर अवार्ड किसी भारतीय को तो मिले हैं, लेकिन वो उन्हें किसी विशुद्ध भारतीय फिल्म के नही मिला है, बल्कि भारत पर केंद्रित विदेशी फिल्म के लिए मिला है।
2023 में भारत को दो ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुए हैं, जोकि पूरी तरह भारत में बनी फिल्मों के लिए मिला है।
- उससे पहले ऑस्कर अवार्ड के इतिहास में भारत को कुल 5 बार ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुए हैं।
- किसी भारतीय को पहला ऑस्कर अवार्ड फिल्म ‘गांधी’ के लिए सन 1982 में मिला। जब ‘भानु अथैया’ ऑस्कर अवार्ड को मिला था।
- भानु अथैया को ‘बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर’ की कैटेगरी के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला।
- इस तरह ऑस्कर पुरुस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय भानु अथैया हैं, जो एक प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजायनर रही हैं और अनेक फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजायन किए।
- इस भानु अथैया पहली भारतीय है, जिन्होंने कोई ऑस्कर पुरुस्कार मिला। हालाँकि ये उन्हें ‘गाँधी’ फिल्म के लिए जो कि ब्रिटेन में बनी थी।
- किसी भारतीय को दूसरा ऑस्कर अवार्ड सत्यजीत रे को 1992 में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के रूप में ऑस्कर अवार्ड मिला।
- 2008 में संगीतकार ए आर रहमान को विश्वस्तरीय हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ जो कि भारत पर ही केंद्रित थी, उस फिल्म में संगीत देने के लिए ओरिजिनल सॉन्ग एंड बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवार्ड मिला।
- भारत का चौथा ऑस्कर अवार्ड इसी ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म के ‘रुसूल पूकुट्टी’ को 2008 में बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी में मिला।
- उनको फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी’ में मिला।
- गीतकार ‘गुलजार’ को ‘स्मलडॉग मिलेनियर’ ओरिजिनल सॉन्ग का ‘जय हो’ गीत लिखने के लिए स्लमडॉग मिलेनियर का अवार्ड मिला।
- इस फिल्म को मिले ऑस्कर अवार्ड को विशुद्ध भारतीय फिल्म के लिए मिला अवार्ड नहीं कहा जा सकता।
- सन 2023 में 95वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत की फिल्म ‘आर आर आर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में अवार्ड मिला है।
- सन 2023 में ही 95वें ऑस्कर अवार्ड के समारोह में ही भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ को ‘बेस्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म’ का ऑस्कर अवार्ड मिला है।
इससे पहले भारत की तीन फिल्म 1957 में ‘मदर इंडिया’ और 2001 में ‘लगान’ आखिरी राउंड तक को पहुँची लेकिन ऑस्कर नही जीत पाईं।
‘आर आर आर (Rise, Roar, Revolt) (रौद्रम, रानम्, रुधिराम) और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ (The Elephant Whispers) ये दो विशुद्ध भारतीय फिल्म हैं जिन्हें 2023 में ऑस्कर अवार्ड मिल चुका है।
इस तरह ‘आर आर आर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ पहली भारतीय फिल्में जिन्हें कोई ऑस्कर अवार्ड मिला है।
ये भी जानें
भारत सरकार की कमाई का स्रोत क्या है? ये कैसे होती है?
भारत में करेंसी नोट की छपाई और सिक्कों की ढलाई कहाँ होती है?