विचार लेखन
देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव इसलिए आता है, क्योंकि हम इसी देश में जन्म लेते हैं। इसी देश की मिट्टी में पलते हैं और बड़े होते हैं। देश ने हमें बहुत कुछ दिया होता है, इसीलिए हमारे मन में देश के प्रति एक प्रेम एवं स्नेह का भाव उत्पन्न हो जाता है। कोई भी सच्चा नागरिक अपनी मातृभूमि से प्रेम अवश्य करेगा। देश हमारी मातृभूमि है और अपनी मातृभूमि से प्रेम करना हर मनुष्य का कर्तव्य है। देश के प्रति हमारे मन में प्यार का भाव हमारी अपने देश के प्रति देशभक्ति के कारण आता है।
एक सच्चा नागरिक अपने देश से सदैव प्रेम करता है और वह सदैव अपने देश का हित सोचता है। हम अपने देश से प्यार करते हैं तो कभी अपने देश के साथ गलत नहीं कर सकते और सदैव देश को आगे बढ़ाने का ही कार्य करेंगे। देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव लिए भी आता है, क्योंकि देश हमारी माँ के समान है। जिस तरह हमें अपनी माँ के प्रति प्रेम का भाव उत्पन्न होता है, उसी तरह हमें अपने देश के लिए भी प्यार का भाव आता है क्योंकि देश हमारी मातृभूमि होती है।
ये भी देखें
छुट्टियों में हमने अपने दिन कैसे बिताए इस बारे में अपने विचार प्रकट कीजिए।
‘इस जगत का रखवाला ईश्वर है।’- इस विचार से आप कहाँ तक सहमत हैं? (अनुच्छेद लेखन)
पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपने विचार लिखिए।
विज्ञापनों का सामाजिक दायित्व’ – इस पर अपने विचार लिखिए।