औपचारिक पत्र
विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र
दिनाँक : 15 अप्रेल 2023
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
नवोदय विद्यालय,
लखनऊ
प्रधानाचार्य सर,
हम विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हमारे विद्यालय के पुस्तकालय के संबंध में आपसे कुछ अनुरोध करना चाहते हैं। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाओं का अभाव है। इस कारण हिंदी मासी छात्रों जिनको हिंदी की पुस्तकें एवं पत्रिकाएं पढ़नी होती हैं उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर, आपसे अनुरोध है कि विद्यालय के पुस्तकालय के लिए हिंदी की पुस्तकें एवं पत्रिकाएं लगवाने की व्यवस्था करें ताकि सभी हिंदी प्रेमी छात्र अपने ज्ञान को समृद्ध कर सकें।
आशा है आप इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करके पुस्तकालय के लिए हिंदी पुस्तकें एवं पत्रिकाएं लगाने का आदेश प्रेषित करेंगे।
धन्यवाद
रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय (सचिव)
हिंदी संघ,
नवोदय शिक्षालय,
लखनऊ
ये औपचारिक पत्र भी देखें
विद्यालय में विद्युत की समस्या को लेकर प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए
प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर विद्यालय से आर्थिक सहायता की माँग करते हुए प्रार्थना कीजिए।
पुस्तकालय से पुस्तकें घर ले जाने हेतु प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र।
प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर चार दिन का अवकाश देने की प्रार्थना कीजिए।
प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर विद्यालय से आर्थिक सहायता की माँग करते हुए प्रार्थना कीजिए।