विचार
नम्रता एक गुण
मनुष्य के लिए नम्रता का गुण एक बेहद महत्वपूर्ण गुण है। नम्रता का गुण मनुष्य के चरित्र के लिए एक सकारात्मक कार्य करता है। यह मनुष्य के चरित्र को सकारात्मक रूप में विकसित होने में मदद करता है। जिस मनुष्य के अंदर नम्रता है, उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं होता। वो किसी के विषय में बुरा नहीं सोचता और ना ही बुरा कहता है। ऐसे व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं। नम्रता का गुण धारण करने वाले व्यक्ति के मित्रों का दायरा बेहद विशाल होता है।
विनम्र व्यक्ति से सब लोग मिलना जुलना पसंद मित्रता करना चाहते हैं। इसलिए नम्रता का गुण व्यक्ति के लिए सकारात्मक पक्ष है। व्यक्ति को स्वभाव से विनम्र होना चाहिए। विनम्रता एक आभूषण है। यह सज्जन पुरुषों का आभूषण है जो व्यक्ति विनम्र है वह सज्जन अवश्य होगा, इस बात में कोई संदेह नहीं। इसलिए नम्रता का गुण सज्जनता की भी पहचान होता है।
‘भारतीय किसान’ इस विषय पर अपने विचार लिखिए।
इम्तिहान का बोझ टलने पर होने वाली खुशी के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त कीजिए
विज्ञापन विक्रयकला में सहायक है इस पर अपने विचार दे?
‘मनुष्य की पहचान गुणों से होती है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव के विषय पर अपने विचार डायरी के लिए लिखिए।