‘कलम का सिपाही’ किस विधा की रचना है?

‘कलम का सिपाही’ जीवनी विधा की एक रचना है।

‘कलम का सिपाही’ मुंशी प्रेमचंद के पुत्र अमृत राय द्वारा रचित मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर आधारित जीवनी है। इस रचना का पूरा नाम है, ‘प्रेमचंद : कलम का सिपाही’।

कलम का सिपाही की रचना अमृत राय ने 1963 में की थी। 1963 में ही उन्हें उनकी इस रचना के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें इस रचना के लिए 1971 में सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार भी मिला।

अमृतराय मुंशी प्रेमचंद के पुत्र थे, जिन्होंने हिंदी में अनेक साहित्य रचनाओं के अलावा अपने पिता मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर आधारित ‘प्रेमचंद : कलम का सिपाही’ नामक जीवनी भी लिखी। कलम का सिपाही का प्रकाशन 1963 में हंस प्रकाशन द्वारा किया गया था।

 


‘पथ के साथी’ किस विधा पर आधारित रचना है?

पृथ्वी-पुत्र किस विधा की रचना है?

‘त्रिवेणी’ किस विधा की रचना है?

‘नीलू’ पाठ हिन्दी साहित्य की कौन सी गद्य विधा है?

Leave a Comment