‘कर्म में लीन’ के लिए एक शब्द :
कर्म में लीन : कर्मरत
कर्म से संबंधित शब्द समूह के लिए कुछ अन्य शब्द :
कर्म में विश्वास रखने वाला : कर्मयोगी
कर्म करने के लिए सदैव तत्पर : कर्मठ
कर्म (काम) से जी चुराने वाला : कामचोर
जिसका कर्म यानी भाग्य खराब हो : कर्मजला
कृषि का कर्म करने वाला : कृषक
कर्म से तात्पर्य काम यानि कार्य करने से होता है। कर्म एक तत्सम शब्द है, जो कि संस्कृत से हिंदी में कर्म के रूप में प्रयुक्त होता है।
कर्म का तद्भव रूप काम है।