अपने शहर की विशेषताएं और दर्शनीय स्थल बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए​।

अनौपचारिक पत्र

अपने शहर के दर्शनीय स्थलों की विशेषता बताते हुए मित्र को पत्र

दिनांक : 29 मार्च 2023

प्रिय मित्र मानवी,
तुम कैसी हो?

आज मैं तुम्हें हमारे मुंबई शहर की विशेषता और उस के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताना चाहता हूँ। तुम जानती ही हो कि मुंबई शहर भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध शहर है। इसे मायानगरी और सपनों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र है। मुंबई शहर में अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं जो अंग्रेजों और पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए हैं।

मुंबई शहर का सबसे प्रमुख ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल ‘गेट ऑफ इंडिया है’। ये मुंबई की पहचान है। इसका निर्माण अंग्रेजों ने 1911 में किया था, जब इंग्लैंड का राजा जार्ज पंचम और रानी मेरी पहली बार भारत आए थे।

गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ही समुद्र में लगभग 10 किलोमीटर दूर एक टापू है, जिसे  एलीफेंटा टापू कहा जाता है। यहाँ पर एलिफेंटा की गुफाएं हैं, जहाँ पर प्राचीन समय की अनेक पत्थर की मूर्तियां हैं। इस टापू को एलिफेंटा नाम पुर्तगालियो द्वारा 16 शताब्दी द्वारा दिया गया था।

मुंबई में प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम भी है जो दक्षिण मुंबई में स्थित है। इस म्यूजियम में अनेक तरह की पुरातात्विक सामग्री के दर्शन हो जाएंगे। मुंबई गिरगांव चौपाटी के पास मछली घर है, जिसे तारापोरवाला मछलीघर कहते हैं। यहां पर एक से एक सुंदर और रंग-बिरंगी मछलियों को देखा जा सकता है। जहाँगरी आर्ट गैलरी भी कलात्मक वस्तुओं के लिए एक प्रसिद्ध जगह है, जहाँ पर अनेक तरह की कलाकृतियों की प्रदर्शनियाँ लगती रहती हैं।

मुंबई का जुहू चौपाटी बेहद सुंदर और घूमने योग्य दर्शनीय स्थल है। यह मुंबई का सबसे बड़ा समुद्र बीच है जो पूरे दिन टूरिस्टों से गुलजार रहता है। मुंबई का जुहू अनेक प्रसिद्ध हस्तियों का निवास केंद्र है और यहां पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अनेक कलाकारों के घर हैं।

मुंबई से थोड़ी दूर पर ही गोराई नामक टापू पर एस्सेल वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क है। मुंबई के बोरीवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। ये एक प्रसिद्ध और बड़ा अभयारण्य है। यहाँ पर अनेक तरह के दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतु खुले में घूमते मिल जाएंगे। यहीं पर कान्हेरी की गुफाएं भी हैं। मुंबई के भायखला में स्थित रानी बाग चिड़ियाघर अनेक तरह के जीव जंतुओं के लिए प्रसिद्ध है।

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, इससे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित ताजमहल होटल भारत के प्राचीन होटलों में से एक है। इसके अलावा मुंबई में अनेक प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं जो मुंबई को एक घूमने योग्य शहर बनाते हैं।

आशा है, तुम्हें मेरे शहर मुंबई के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। तुम भी अपने शहर के बारे में मुझे बताना।

तुम्हारा मित्र,
शेखर।


ये भी देखें…

आपने अपना जन्मदिन कैसे मनाया उसके बारे में अपने मित्र को पत्र लिखिए। ​

अपने मित्र अथवा अपनी सखी को उसके जन्मदिवस पर बधाई-पत्र लिखिए।

मित्र को उसकी माता जी निधन पर संवेदना पत्र लिखिए।

आपके विद्यालय में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में सब कुछ नया जैसा हुआ इसका वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।

Apne mitra ko uske dadi ji ke dehant par santvana dete hue patra likhiye (अपने मित्र को उसके दादी जी के देहांत पर सांत्वना देते हुए पत्र लिखिए)

Leave a Comment