नमक’ कहानी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं को उभारा गया है। वर्तमान समय में इन भावनाओं और संवेदनाओं की स्थिति में अब कमी आई है। भारत की आजादी के बाद जो लोग भारत से पाकिस्तान या पाकिस्तान से भारत आए थे, उस पीढ़ी के लोग अब या तो बूढ़े हो चुके हैं या अब इस संसार में नहीं रहे। अब एक ऐसी नई पीढ़ी जन्म ले चुकी है जो उसी देश में जन्मी और पली-बढ़ी है, जहाँ अभी रहती है। इस तरह उसका उसके मन में ऐसी कोई भावना नहीं है जो उनसे पहले की पीढ़ी में थी।
वर्तमान संदर्भ में दोनों देशों में रहने वाले लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं में कमी आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते घटते-बढ़ते राजनेताओं के कारण भी इन संवेदनाओं और भावनाओं में कमी आई है। उसके बावजूद भारत और पाकिस्तान के आम लोग एक दूसरे से मिलजुल कर रहते हैं। राजनीतिक स्तर पर भले ही भारत पाकिस्तान में कितना तनाव हो, लेकिन सांस्कृतिक और कला तथा खेल के स्तर पर भारत और पाकिस्तान आज भी अच्छे संबंध होने के प्रयास होते रहते हैं।
भारत की हिंदी फिल्में आज भी पाकिस्तान में बेहद से देखी जाती हैं। भारत के अनेक धारावाहिक पाकिस्तान में लोकप्रिय हैं तो पाकिस्तान के भी नाटक भारत में बेहद लोकप्रिय हुए हैं। पाकिस्तानी कलाकारों में भारतीय फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। खेल के क्षेत्र में भी यदा-कदा ऐसे ही सहयोग और प्रयास होते रहते हैं।
आज के संदर्भ में बहुत अधिक संवेदना और भावनाओं के स्तर की बात की जाए तो अब हिंदुस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के संबंधों वैसी गर्माहट नहीं रही जो आजादी के बाद की पीढ़ी में थी।
इस पाठ के संबंधित प्रश्न
किसका वतन कहाँ है- वह जो कस्टम के इस तरफ़ है या उस तरफ़।
फिर पलकों से कुछ सितारे टूटकर दूधिया आँचल में समा जाते हैं।