नीचे दिए वाक्यांशों में हुए भाषा के विशिष्ट प्रयोगों को पाठ के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
(क) सीमाओं से खिलवाड़ करना
सीमाओं से खिलवाड़ का अर्थ है कि समाज में जो भी नियम कानून है उनकी मर्यादाओं का उल्लंघन करना ही सीमाओं से खिलवाड़ माना जाता है।
(ख) समाज से दुरदुराया जाना
समाज से दुरदुराया जाना से तात्पर्य समाज द्वारा उपेक्षित अथवा बहिष्कृत कर जाने से है। जिस तरह चार्ली चैपलिन को समाज द्वारा उपेक्षित किया गया। शोषित किया गया उसे समाज के दुत्कारा गया।
(ग) सुदूर रूमानी संभावना
सुदूर रूमानी संभावना से तात्पर्य भविष्य में कुछ अच्छा होने की आशा से है। यानी ऐसा कुछ एहसास हो कि आगे भविष्य में कुछ ना कुछ अच्छा अवश्य होगा। शुरू में यह बात काल्पनिक लगती है लेकिन भविष्य में यही बात यथार्थ बन जाती है।
(घ) सारी गरिमा सुई-चुभे गुब्बारे जैसे फुस्स हो उठेगी।
सारी गरिमा सुई चुभे गुब्बारे जैसे खुश हो तो उठेगी का अर्थ है कोई ऐसी आधारहीन बात जो दिखने में बेहद बड़ी लग रही हो, लेकिन उसका कोई आधार नहीं हो और जब लोगों को वास्तविकता पता चले तो वह गुब्बारे में सुई चुभाने के बात हो। यानी गुब्बारे में सुई चुभने पर वह फूट जाता है और उसके अंदर कुछ नहीं निकलता। उसी तरह उस बात का भी कोई मतलब नहीं, लेकिन उसे इस तरह बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाए कि जैसे कोई बहुत बड़ी बात हो।
(ङ) जिसमें रोमांस हमेशा पंक्चर होते रहते हैं।
जिसमें रोमांस हमेशा पंक्चर होते रहते हैं, का तात्पर्य यही है कि यदि व्यक्ति के साथ उसकी किस्मत नहीं है, तो उसके कार्य भी आसानी से संपन्न नहीं होते। उसके हर कार्य में कोई ना कोई अड़चन आती रहती है। परिस्थितियां हमेशा उसके प्रतिकूल रहती हैं।
व्यक्ति के प्रेम संबंधों में भी यही स्थिति है और उसके प्रेम संबंध कभी सफल नहीं हो पाते।
संदर्भ पाठ :
चार्ली चैप्लिन यानि हम सब : विष्णु खरे (कक्षा-12 पाठ-15 हिंदी अंतरा भाग 2)
इस पाठ के अन्य प्रश्न..
इस पाठ के सारे प्रश्न-उत्तर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
चार्ली चैप्लिन यानि हम सब : विष्णु खरे (कक्षा-12 पाठ-15) हिंदी आरोह 2