युवती को गीत गाने के लिए कौन कह रहा था ? ‘तताँरा वामीरो कथा’ कहानी के आधार पर बताइए।

‘तताँरा वामीरो की कथा’ पाठ के आधार पर अगर कहें तो युवती को गाने के लिए तताँरा कह रहा था।

तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र के किनारे टहल रहा था। तब उसे समुद्र की ओर से आ रही ठंडी हवा के बीच एक मधुर आवाज सुनाई दी। उसने ध्यान से सुना तो एक युवती कोई मधुर गीत गा रही थी। वो उस गीत की आवाज की ओर खिंचता चला गया।

युवती का गाना इतना प्रभावी था कि तथा तताँरा उसको कर गाना सुनने में मगन हो गया। जैसे ही युवती को पता चला कि कोई अजनबी युवक उसका गाना सुन रहा है तो वह रुक गई।

तब तताँरा ने उससे कहा, तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया। उस युवती का नाम वामीरो था। अपने सामने एक सुंदर युवक को इस तरह देखकर वामीरो थोड़ा आश्चर्य हुआ। फिर उसने पूछा कि वह कौन है?

तताँरा ने उसे उत्तर दिया कि वो इसी निकोबार द्वीप के एक गाँव का निवासी है। तुम अपना गाना पूरा करो, तुम्हारा बहुत सुरीला कंठ है। तताँरा ने फिर उसका परिचय पूछा और दोनों में बहस हो गई। तब वामीरो चली गई।

‘ताताँरा वामीरो की कथा’ कहानी लीलाधर मंडलोई द्वारा लिखी गई एक कहानी है। जिसमें निकोबार द्वीप समूह के दो गाँव के युवक एवं युवती तताँरा एवं वामीरो के बीच प्रेम संबंध की कहानी बताई गई है।


ये भी देखें…

वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?

तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

तताँरा-वामीरो के गाँवों के नाम बताइए।

तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?

तताँरा वामीरो कथा ने किस पुरानी प्रथा का अंत किया?

Leave a Comment