युद्ध लोगो के जीवन को किस तरह अस्तव्यस्त कर सकता है समझाइए।

युद्ध लोगों के जीवन को इस तरह अस्त-व्यस्त कर सकता है कि युद्ध के कारण भारी मात्रा में जानमाल की क्षति होती है। युद्ध के कारण अनेक सैनिक अपने प्राणों को गवाँ देते हैं और अनेक सैनिक जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। जो सैनिक अपने प्राण युद्ध भूमि में गवां देते हैं, उनके ऊपर उनके परिवार जनों को आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जो सैनिक युद्ध में घायल हो जाते हैं, वह भी अपने जीवन भर के लिए अपंग बनकर दूसरों पर आश्रित हो जाते हैं। इस तरह युद्ध से उन सैनिकों और उनके ऊपर आश्रित परिवार का जीवन प्रभावित होता है।

युद्ध में अपार धनसंपत्ति की हानि होती है। जो देश युद्ध में संलग्न होते हैं, उनके लिए बड़ी मात्रा में हथियारों और संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ता है। इसका खमियाज उस देश की जनता को भुगतना पड़ता है और देश की जनता भी अप्रत्यक्ष तौर पर युद्ध से प्रभावित होती है।
इसलिए युद्ध से हमेशा हानि ही होती है। उससे लाभ कभी नहीं होता।


ये भी देखें…

Sacche mitra ki kya pahchan hai (सच्चे मित्र की क्या पहचान है)

मंडन मिश्र विदुषी सहधर्म चारिणी का शास्त्रार्थ किसके साथ हुआ था?

‘मनुष्य को सुंदर प्रकृति का आनंद उठाना चाहिए।” अपना मत व्यक्त कीजिए ।

भारत में क्षेत्रवाद के विकास के कारकों की विवेचना कीजिए।

Leave a Comment