विचार लेखन
औषधि वनस्पति मानव को मिला वरदान है
औषधि वनस्पति मानव को एक वरदान के समान है, इस बात में हमें कोई भी शंका नहीं होनी चाहिए। औषधि वनस्पति प्रकृति की तरफ से मानव के लिए एक अनमोल देन है। वनस्पतियों से बनने वाली औषधियां ना केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक होती हैं बल्कि यह किसी भी तरह का दुष्प्रभाव भी नहीं छोड़ती है। इसी कारण औषधि वनस्पति उपचार की दृष्टि से सर्वथा उपयुक्त औषधि होती है।
औषधि वनस्पति प्राकृतिक गुणों से युक्त होती है। इन्हें बनाने के लिए किसी तरह के कृत्रिम पदार्थों का प्रयोग नहीं किया जाता। ना ही इनमें किसी तरह के रसायन मिलाए जाते हैं, इसी कारण आयुर्वेद में औषधि वनस्पति का अत्यधिक महत्व है।
वनस्पतियों से बनने वाली औषधियां मानव शरीर प्राकृतिक रूप से शोधन करते हुए उसका उपचार करती है। यह मानव शरीर से विषैले पदार्थों को स्वभाविक रूप से बाहर निकालती हैं और शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली को भी मजबूत करती हैं। औषधि वनस्पति का कार्य भले ही धीमी गति से होता है और यह धीमी गति से अपना प्रभाव दिखाती हैं, लेकिन इनका जो प्रभाव होता है, वह स्थाई होता है। यह लाभ देने के बाद किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं छोड़ती।
औषधि वनस्पति किसी भी रोग को जड़ से मिटा देने का गुण रखती हैं, इसी कारण औषधि वनस्पति मानव को एक वरदान के समान है।
ये भी देखें…
‘मनुष्य की पहचान गुणों से होती है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।
महानगरों में आवास की समस्या के विषय में अपने विचार लिखिए। (स्वमत अभिव्यक्ति)
बढ़ती हुई जनसंख्या का मनुष्य जीवन पर प्रभाव’ के बारे में आपके विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए ।
पेड़-पौधे हमारे जीवन रक्षक ही नहीं अपितु प्राकृतिक मित्र भी हैं। इस कथन पर विचार कीजिए।