‘पूर्वक’ प्रत्यय लगाकर कुछ शब्द :
सम्मानपूर्वक : सम्मान + पूर्वक
विधिपूर्वक : विधि + पूर्वक
आदरपूर्वक : आदर + पूर्वक
विनम्रता : विनम्र + ता + पूर्वक
दयापूर्वक : दया + पूर्वक
सावधानीपूर्वक : सावधान + ई + पूर्वक
प्रत्यय क्या हैं?
प्रत्यय वे शब्दांश होते हैं. जो किसी शब्द के अंत में लगते हैं। किसी शब्द के अंत में लगकर प्रत्यय किसी शब्द को एक नया अर्थ प्रदान करते हैं, अथवा उस शब्द के अर्थ को विस्तारित करते हैं।
प्रत्यय का अर्थ है, साथ में चलने वाला। अर्थात वह शब्दांश जो किसी शब्द के साथ में चलता है।
उदाहरण के लिए ‘दुकान’ के साथ ‘दार’ प्रत्यय लगाकर दुकानदार नया शब्द बनता है। जहाँ दुकान किसी स्थान के संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है। वही दुकानदार किसी व्यक्ति के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है। इस तरह प्रत्यय द्वारा किसी शब्द के स्वरूप को भी परिवर्तित कर दिया गया।
ये प्रत्यय-उपसर्ग वाले प्रश्न भी देखें
किस शब्द में उपसर्ग की भिन्नता है- (क) प्राध्यापक (ग) प्राग्वेदिक ख) प्राक्कथन (घ) प्रागैतिहासिक