बेड़ा किसे कहते हैं? भारत का बेड़ा पार करने से क्या अभिप्राय है?​

बेड़ा एक बड़ी नाव होती है, जिसे लकड़ी के तख्तों या लट्ठों को बांधकर बनाया जाता है। यह एक बड़ी नाव होगा, जहाजों का समूह है। बेड़ा पार करने का शाब्दिक अर्थ होगा नदी, तालाब या समुद्र आदि को पार करने से नदी, समुद्र या तालाब आदि को पार कर लेना।

अक्सर बेड़ा पार करना अर्थात किसी व्यक्ति, जीव, देश या स्थान आदि की भलाई और विकास के संदर्भ में प्रयोग करते हैं। बेड़ा पार करना किसी की भलाई एवं मुश्किल स्थिति से बाहर निकलकर सही स्थिति तक पहुंच जाने के संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है। इसलिए इस प्रश्न में बेड़ा पार करने का अर्थ इसी संदर्भ में प्रयोग किया गया है। भारत का बेड़ा पार करने से अभिप्राय भारत में जो भी कठिन परिस्थितियां हैं, उन परिस्थितियों से निजात पाकर भारत अपने सही लक्ष्य तक जा पहुंचे। वह सभी विपरित एवं कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए सही स्थिति में आ जाए यानी भारत का बेड़ा पार हो जाए यानी भारत का भला हो।

 


ये भी जानें…

खुशबू रचने से क्या अभिप्राय है?

(क) मानवों के बीच मौलिक समानता क्या है? (ख) ‘सबकी है मिट्टी की काया’ से कवि का क्याअभिप्राय है?

विष भरे कनक घटों की संसार में कमी नहीं है। आशय स्पष्ट कीजिए।

संसार की छत किसे और और क्यों कहा जाता है?

Leave a Comment